रुमेटाइड आर्थराइटिस क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 14:08

क्या होता है रूमेटाइड आर्थराइटिस?
क्या है रूमेटाइड आर्थराइटिस?

इसे रूमेटी गठिया, आमवातीय संध्यार्ति या आमवातीय संधिशोथ के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर आर्थराइटिस में जोड़-संबंधी परेशानी देखने को मिलती है। लेकिन बात की जाए रूमेटाइड अर्थराइटिस की, तो इसमें जोड़ों के साथ-साथ शरीर के दूसरे अंगों, जैसे कि त्वचा, आंख, फेफड़े, दिल, किडनी, और खून की धमनियों पर भी गलत असर पड़ सकता है। यह एक आटोइम्युन डिस्ओर्डर (autoimmune disorder) है। ऐसी परिस्थति तब होती है जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र (immune system) गलती से हमारे ही शरीर के टिशू पर हमला कर देता है।

यह समस्या शरीर के किसी भी जोड़ में दर्द व सूजन पैदा होने का कारण बन सकती है। ऐसा होने पर जोड़ों का मूवमेन्ट कम होने की संभावना बढ़ जाती है। रूमेटाइड आर्थराइटिस शरीर के दोनों तरफ के जोड़ों पर अपना असर डाल सकता है, जैसे कि दोनों घुटनों, कलाइयों या हाथों में। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ हो सकती है। और हां, समय रहते अगर इसकी जांच या उपचार नहीं होता है तो हालात बिगड़ भी सकते हैं। बीमारी का पता लगने के बाद जितना जल्दी उपचार शुरू हो जाए उतना ही वह प्रभावी सिद्ध हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info